The Voice of Bareilly since 2010

सहसवान में अखिलेश ने मोदी पर कसे तंज, भाजपा पर बरसे और चचेरे भाई के लिए मांगे वोट

सहसवान में अखिलेश,#मोदी पर कसे तंज, #भाजपा,

बदायूं/सहसवान @BareillyLive. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा नाधा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। चचेरे भाई आदित्य यादव के लिए जनता से वोट का समर्थन भी मांगा।

नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये वो क्षेत्र है जहां पर समाजवादियों को सैफई जैसी ताकत मिलती है। बदायूं लोकसभा में गुन्नौर के बाद अगर सबसे बड़ी जीत कहीं होगी तो सहसवान विधानसभा क्षेत्र से । बदायूं की जनता ने इतना प्यार दिया है कि अब चाचा सहसवान के होकर रह जाएंगे। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के चौकीदार ने किसानों को अपने-अपने खेतों का चौकीदार बना दिया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा। यह तीसरा चरण उनका सफाया करने जा रहा है। इन्होंने कोई नहीं छोड़ा, जिससे झूठी बात न की हो। यही लोग कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसान फसल का हिसाब किताब लगाता है उसे घाटा हो रहा है।

सहसवान में अखिलेश,#मोदी पर कसे तंज, #भाजपा,

जो लोग किसानों की जमीन छीन लेना चाहते थे। वही लोग तीन काले कानून लाए थे। किसानों के आंदोलन के चलते कानून वापस लेने पड़े थे लेकिन अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। यह वही लोग हैं जो एमएसपी की गारंटी नहीं दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर सियासी वार किए। कहा कि इस सरकार से सिर्फ संविधान को ही नहीं, आपकी जान को भी खतरा है।

चुनावी सभा में सपा के सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, आशीष यादव, बाबर मियां, मांगेराम कश्यप, ने भी विपक्ष पर कड़े प्रहार किए।

शाहिद खान ने अखिलेश को पहनाया चांदी का मुकुट

सहसवान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ग्राम नाधा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ सपा नेता शाहिद खान ने चांदी का मुकुट पहनकर उनका अभिनन्दन किया।

error: Content is protected !!