Bareilly News

भाजपा की मंडलीय स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों ने बताई पार्टी की समाज में भूमिका

BareillyLive : भाजपा की मंडल स्तरीय आवश्यक बैठक शाइनिंग स्टार स्कूल, हार्टमैन कॉलेज रोड पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अनिल सक्सेना एड., मुख्य वक्ता अधीर सक्सेना व मंत्री राजीव गुप्ता रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। मंच से कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ जैन ने किया। उन्होंने स्वरचित कविताओं के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवं अपना उद्बोधन भी प्रस्तुत किया। अनिल एड. ने कार्यक्रम में ‘समाज में पार्टी की भूमिका’ विषय पर अपने विचार प्रकट किए। पार्टी के महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना ने पार्टी की रीति नीति, सरल ऐप के विषय में कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी उपलब्ध कराई। महानगर मंत्री राजीव गुप्ता ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया साथ ही मंडल में पार्टी को और अधिक सशक्त करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने जी – 20 बजट व समर्पण निधि के बारे में विस्तार से बताया। सौरभ जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का नव निर्माण कर रहे हैं। वंदे भारत, फ्लाईओवर, एक्सप्रेस वे, आधुनिक स्टेशन, हवाई अड्डे, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय, वैक्सीन, जनधन खाते की ओर कदम बढ़ा कर वह स्वर्णिम इतिहास का निर्माण कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मोहन भट्ट, विनय कटियार, विनोद राजपूत, जगत राम वर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अर्जुन रावत, नीरू सक्सेना, संजय शर्मा, राम पाल गंगवार, रामकिशन, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, मुकेश वर्मा, विजय मिश्रा, प्रमोद कुमार, नंदा अग्रवाल, सीमा तिवारी, पूनम गौतम, शीलू त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago