The Voice of Bareilly since 2010

भारत संकल्प यात्रा का स्वागतः दिख रहे हैं PM मोदी की दूरदर्शिता के परिणाम-शैलेन्द्र

भारत संकल्प यात्रा, PM मोदी की दूरदर्शिता, BJP,

बरेली @BareillyLive. बरेली के नवाबगंज तहसील के ग्राम सतुईया खुर्द और गेला टांडा में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। यहां आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के परिणाम आज नजर आ रहे हैं। आम आदमी का सपना था कि सरकार हमारे द्वार आये और आज वह साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा दायित्व है ऐसी दूरदर्शी सरकार को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने 2024 में भी तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने एवं भारत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमन्त्री आवास योजना, शौचालय, किसान सम्मान निधि आदि के वारे में विस्तार से बताया। कहा कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव इन योजनाओं का लाभ लोगों को दे रही है। विभागों द्वारा भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। सरकार द्वारा चलाई जारी 24 योजनाओं को कैसे प्राप्त किया जाए इस संदर्भ में अधिकारी गणों ने विस्तृत तौर पर समझाया और मदद करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य, मुकेश रस्तोगी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मोर्चा के नगर अध्यक्ष नत्थू लाल आर्य, गजेन्द्र गंगवार, अमर सिंह राठौर, नरेन्द्र राठौर, मुनेंद्र राठौर, जमुना प्रसाद, मनोज दिवाकर, गजेंद्र, मथुरा प्रसाद, त्यार जागीर के प्रधान छेलालाल पाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपिंस्थत रहे।

error: Content is protected !!