The Voice of Bareilly since 2010

भारत धर्मनिरपेक्ष देश, कभी नहीं बन सकता हिंदू राष्ट्र या इस्लामिक राष्ट्र: शहाबुद्दीन

#बरेली, @BareillyLive, आल इंडिया मुस्लिम जमात, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी, तेजस्वी यादव, सुप्रीम कोर्ट,

बरेली@BareillyLive: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उन सभी लोगों के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, कहा कि यह कभी नहीं हो सकता है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं, ये भी नहीं हो सकता।

मौलाना ने कहा कि भारत हमेशा से धर्मनिरपेक्ष देश रहा है। इसी में इस देश की खूबी और खुबसूरती है। मुस्लिम शासनकाल हो या ब्रिटिश शासनकाल, या 1947 के बाद आजाद भारत की बात हो, हमारा देश लोकतांत्रिक ढांचे की तरह एक संविधान के तहत चल रहा है। भारत का संविधान दुनिया के बेहतरीन संविधानो में एक संविधान है, जिसकी वजह से भारत मे सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को सम्पूर्ण आज़ादी हासिल है।

मौलाना ने कहा कि आजकल चंद साधू-संत रातो-दिन हिंदू राष्ट्र बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, ये उनका ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा। कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई 5 मिनट की बात कर रहा है, कोई 15 मिनट की बात कर रहा है। इस तरह की बयानबाजियों से किसी समाज का भला नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को ऊंचाइयों की मंजिलां पर ले जाना चाहते हैं, मगर चंद लोग प्रधानमंत्री के प्रयासों पर पानी फेर रहें हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। देश की तरक्की, देश के हर नागरिक की तरक्की है, अगर कोई व्यक्ति हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र की बात करेगा या आंदोलन चलायेगा तो जरूर देश का नुक़सान होगा।

error: Content is protected !!