Bareilly News

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी समागम कार्यक्रम में किया कई को सम्मानित

BareillyLive: व्यापारियों की समस्या का समाधान करने को भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, सांसद एव विधायक हर समय उनके साथ हैं। उत्तर प्रदेश में अब वह जमाना गुजर गया जब बंद के दौरान विपक्षी दल नारा देते थे की बंद दुकान तुम्हारी, खुली दुकान हमारी। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी इज्जत के साथ बिना भय के अपना कारोबार कर रहा है। यह बात प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल, एव सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली के व्यापारी समागम में कही। उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने सम्बोधन के बाद व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी हमारे लिये सर्वोपरि है। हम प्रदेश -जिला स्तर पर सभी व्यापारी भाईयों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। उनकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा। भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग ने सभी बीजेपी नेताओं का पुष्पहार, शाल एवम राम मंदिर का फोटो देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को पांच रुपए एवम समय देने का भी आव्हान किया।

भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में निर्मल रिजॉट बरेली में व्यापारी समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि कान्त गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड, जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग ने दीप प्रजल्लित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दूसरे व्यापार मंडल को छोड़कर आये संयुक्त व्यापार मंडल बरेली के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ 150 व्यापारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरून अग्रवाल, विकास अग्रवाल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल करते हुए सदस्यता की शपथ दिलाई। अनिल अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने पद ग्रहण करते हुए जीएसटी विभाग से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल को अवगत कराया। ज्ञानेश मिश्रा (प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री) का भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अमित अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, पवन निहलानी, मनोज पांडे, हर्ष अग्रवाल, जसपाल सिंह बग्गा, अनुज गुप्ता, डॉ. आस्था अग्रवाल अध्यक्ष पीलीभीत नगर पालिका, परमिन्दर पाल, देवेन्द्र पाल सिंह, कुमार गौरव, अंशुल अग्रवाल, विक्की बग्गा, राहुल सक्सेना, धीरेन्द्र अग्रवाल, विकास प्रताप सिंह, प्रतीक मिश्रा, मनोज गुप्ता, सुरेश साहू, पवन पटेल, संजय कठेरिया ने विशिष्ठ अतिथियों को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

व्यापार मंडल की महिला इकाई की अनुराधा खण्डेलवाल (जिलाध्यक्ष) साधना सिंह (जिला महामंत्री) ने प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल का सम्मान किया। सीबीगंज व्यापार मंडल इकाई के संरक्षक शंकर लाल गंगवार, जागन लाल प्रजापति, शिव लोचन उपाध्याय, हरिओम शर्मा, बहुरन लाल बाल्मीकि, वरिष्ठ व्यापारी गुरमेल सिंह परमाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारी सम्मान से सम्मानित किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना बसल ने सभी व्यापारी बन्धुओं एवं महिला व्यापारी जनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार ने महिला व्यापारी उत्थान के लिये कई योजना निकाल रखी है अगर आप लोगों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर हमें अबगत कराइए, हम हर समय आपके साथ खड़े हैं। कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, पवन निहलानी, अभय अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनुज गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल ने सभी व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

30 mins ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

54 mins ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 hour ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

3 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

3 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

3 hours ago