Bareilly News

इंडिगो एयरलाइंस ने एएआई से मांगी इजाजत : दिल्ली के बाद शुरू होगी बरेली-मुंबई, बरेली-बेंगलूरू उड़ान

बरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर बरेली से दिल्ली के बीच एलाइंस एयरलाइंस की यात्री विमान सेवा शुरू करने की तैयारियों के बीच नाथ नगरी से जल्द ही मुंबई और बेंगलुरू के लिए भी यात्री विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बंधी है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने 29 अप्रैल, 2021 से मुंबई और 4 मई, 2021 से बेंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए अपना शेड्यूल तय किया है। उसने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को इसकी अनुमति जारी करने के लिए आवेदन भी कर दिया है।

करीब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद बरेली के लोगों को विमान सेवा का तोहफा मिलने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो 22 साल पहले उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने यहां सिविल एयर पोर्ट का शिलान्यास किया था। घिसट-घिसट कर यह वर्ष 2019 में तैयार हो गया। उसके बाद यहां से विमान सेवा शुरू होने की चर्चा तो हुई पर उससे आगे कुछ नहीं हुआ। अंततः सरकारी क्षेत्र की कंपनी एलाइंस एयरलाइंस ने बीती 17 फरवरी को बरेली से दिल्ली के बीच यात्री विमान सेवा का शिड्यबल जारी कर दिया। एलाइंस एयरलाइंस ने वायुसेना मुख्यालय से 8 मार्च से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अनुमति भी मांगी है। अब निजी कंपनी इंडिगो ने भी बरेली से अपनी हवाई सेवाओं का शेड्यूल तय कर दिया है।

इंडिगो की ओर से शुक्रवार, 19 फरवरी, 2021 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिए गए प्रस्ताव में 29 अप्रैल से मुंबई और 4 मई से बेंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू करने का जिक्र है। इंडिगो ने मुंबई और बेंगलूरू के लिए सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है। कंपनी ने कहा है कि इन दोनों स्थानों के लिए यात्री विमान सेवा की अनुमति मिलते ही समयसारिणी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद वायुसेना से भी अनुमति ली जाएगी।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago