भारत-अमेरिकी सेनाओं ने शुरू किया Joint युद्धाभ्यास, भव्य समारोह में हुआ शुभारम्भ

 बरेली। भारत – अमेरिका सैन्य साझेधारी के अन्तर्गत 14 सितंबर को युद्ध अभ्यास का शुभारम्भ अमेरिका के ज्वाइंट बेस लुईस मक्काई (वाशिंगटन) में किया गया। इस युद्धाभ्यास को शुरू करने से पूर्व एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों देशो के राष्ट्रीय ध्वजों को राष्ट्रगीतों के गान के साथ फहराया गया। यह जानकारी गरुण डिवीजन के लेफ्टिनेण्ट कर्नल गौरव सिंह ने दी।

कर्नल सिंह ने बताया कि अमेरिका सेना का प्रतिनिधित्व पांचवी इन्फ़ेन्टरी बटालियन ने किया और भारत की टुकड़ी को 2/11 गोरखा रायफल ने प्रस्तुत किया। अमेरिका अधिकारियों ने भारतीय सैन्य दल का स्वागत किया और दोनों देशों के लोकतंत्र, स्वतंत्रता समानता तथा इंसाफ के समान महत्व प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि युद्ध अभ्यास -2017 दोनों देशों की सेनाओं को ब्रिगेड स्तर पर योजना बनाने के साथ एकतराई रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं को एक दूसरे की संरचना और लड़ाई प्रकिया को समझने मे सहायता करेगा जिससे कि उच्च स्तर की सैन्य साझेधारी प्राप्त होगी। यह एक-दूसरे के अनुभवों, योजनाओं और कार्यवाइयों के संचालनों को सीखने का मंच है।

उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान, दोनों देशों के आधुनिक उपकरणों जैसे विशेष हथियार, विस्फोटक, आई.ई.डी डिटेक्टर्स और संचार उपकरणों को मैदान में उतारा जाएगा। दोनों सेनाओं द्वारा संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अन्तर्गत संयुक्त अभ्यास किया जाएगा। दोनों तरफ के विशेषज्ञ भी शैक्षिक और सैन्य, विचार-विमर्श करेंगे ताकि विभिन्न विषयों पर अपने अनुभवों को आदान-प्रदान कर सकें।

 

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago