The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना शीशगढ़ के चौकी बंजरिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत के पैसों के साथ चौकी के अंदर से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि दरोगा एक पीड़ित से दस हजार रुपए ले रहा था, उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

error: Content is protected !!