Bareilly News

बरेली कॉलेज में NCC कैडेट्स ने किया योग, सीखा निरोग रहने का मंत्र

बरेली। पंचम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी की 21वीं बटालियन के कैडेट्स ने बरेली कालेज फुटबाल मैदान योग किया। साथ ही यहां उन्हें योग करके निरोग रहने के गुर भी सिखाये गये। योग के फायदे भी गिनाये गये। यहां कुल 875 एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया।

कैडेट्स को योगाभ्यास आर्यवीर योग संस्थान बरेली के डा0 ओमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षित योगाचार्यों ने कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कालेज के प्राचार्य डा. अजय शर्मा ने कहा कि योग करना, निरोग रहने की कुंजी है। बोले- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। योग करने से आलस्य दूर होता है।

कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष बहुगुणा ने कैडेट्स सेयोग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारी ले0 कर्नल शिशिर अवस्थी ने बताया कि 21वीं वाहिनी एनसीसी के 875 कैडेट्स के अलावा लगभग 475 कैडेट्स ने बदायूं, आंवला, मीरगंज और फरीदपुर में भी आज योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त कैडेटों को नाश्ता वितरण किया गया।

योगाभ्यास के दौरान मेजर जावेद खालिद, मेजर पी0के0 वर्मा, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह, डा0 अंचल अहेरी, ए0के0 त्यागी, मुनीश गंगवार, सूबेदार विनोद बडोनी, नायब सूबेदार कश्मीर सिंह, सुधीर वर्मा, बीएचएम दिलीप शर्मा एवं हवलदार गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago