The Voice of Bareilly since 2010

#InternationalYogaDay: योगमय हुआ बरेली-स्कूलों समेत अनेक संस्थाओं ने जगायी योग की अलख

#InternationalYogaDay, #बरेली, जगायी योग की अलख,

बरेली@BareillyLive. बरेली में ग्यारवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। यहां मुख्य कार्यक्रम बरेली कालेज मैदान पर हुआ तो वहीं पुलिस लाइन में भी भव्य योगाभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

शिशु मंदिर में प्राणायाम- सूर्य नमस्कार

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग पर विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक रजनीश एवं तुलाराम ने योग, आसन, ध्यान ,प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि कराये। साथ ही जीवन में योग का क्या महत्व है और इसके लाभ का वर्णन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा योग का अर्थ जोड़ना है आत्मा को परमात्मा से शरीर को निरोगता से जोड़ना ही योग की प्रथम श्रृंखला है।

बाल कल्याण समिति के मंत्री दिनेश मलिक, विद्यालय अध्यक्ष राजीव अग्रवाल अतिथि के रूप में रहे। इस अवसर पर विद्यालय में भैया बहनों सहित काफी संख्या में अभिभावक एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

तेजस्वी भारत ने जगायी योग की अलख

तेजस्वी भारत नाथ नगरी बरेली एवं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सी आई पार्क पार्क बरेली में मनाया गया। यहां संस्था के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। योगाभ्यास आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। योग का शुभारंभ ओम की ध्वनि एवम मंत्र उच्चारण के साथ हुआ। योगाचार्य अमर शर्मा एवं नीरज शर्मा ने योग क्रियो को कराया। कार्यक्रम में श्रवण अग्रवाल, राज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अलका गुप्ता, अरविंद गोयल, शालिनी गोयल, अशोक सिंघल, संतोष सिंघल, बंशीधर गर्ग, रेखा गर्ग, मनोज गौड, ममता गौड, दिलीप गौड, पारुल गौड आदि मौजूद रहे।

#InternationalYogaDay, #बरेली, जगायी योग की अलख,
error: Content is protected !!