आंवला में रन-फार-यूनिटी में दौडे़ सिंचाई मंत्री, बच्चों को बांटे स्वेटर-जूते

आंवला/बरेली। रन-फार-यूनिटी में सिंचाई मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगायी। स्थानीय श्रीसुभाष इंटर कालेज मैदान में प्रातःबेला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सिंचाईमंत्री धर्मपाल सिंह देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि सरदार वास्तव में किसानों के नेता थे। यदि सरदार ने भारत की रियासतों को एक न किया होता तो आज हम अपने देश के कई हिस्सों में वीजा लेकर जाते है। यहां पहुंचे बदांयू के पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इसके उपरान्त सिंचाईमंत्री के नेतृत्व में एक पैदल मार्च निकाला गया जोकि नगर के प्रमुख मार्गो से होकर नगर पालिका सभागार में समाप्त हुआ।

नहीं जुटा सके भाईपाई भीड़

रन-फार यूनिटी कार्यक्रम के तहत निकले सिंचाई मंत्री के नेतृत्व में पैदल मार्च में भीड़ का आंकडा 100 से भी कम था। बता दें कि यहां पूरी विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मौजूद रहना था। मार्च जब शुरू हुआ तो संख्या अच्छी खासी थी परन्तु नगर पालिका सभागार पहुंचते पहुंचते यह संख्या 100 से भी कम रह गई। इस मार्च के पीछे कई खाली गाड़ियों का काफिला चल रहा था। यह हाल तब है जबकि लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में भीड़ न जुटना भाजपाईयों के लिए सोचने पर मजबूर अवश्य करेगा।

पैदल मार्च में चेयरमैन संजीव सक्सेना, वीर सिंह पाल, रामनिवास मौर्य, उषा सतीजा, कांता रस्तोगी, रनवीर सिंह यादव, केपी सिंह, अंकुर वर्मा, गुलजारी लाल चन्द्रा, रोहित सिंह, मनोज कृष्ण गुप्ता, कुलदीप सिंह, गंगा सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।

सिंचाई मंत्री ने बांटे स्वेटर

ब्लाक रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और चेयरमैन संजीव सक्सेना ने प्राईमरी व जूनियर स्कूल के बच्चों को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 143 वीं जयंती पर स्वेटर,जूते व मोजो का वितरण किया। इस दौरान खंडशिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि अब यहां स्मार्ट क्लासेज लगने जा रही है। इससे बच्चों को प्रारम्भ से ही कम्प्यूटर शिक्षा मिलना प्रारम्भ हो जाएगी। संचालन सतेन्द्र पाल सिंह ने किया।

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago