The Voice of Bareilly since 2010

बिहार में सरकार : बरेली में बोले जदयू नेता-भ्रष्टाचार से नहीं होगा कोई समझौता

JDU Bareilly celebrate the victoryबरेली। भाजपा नीत एनडीए की सरकार वाला 18वां प्रदेश बन गया है बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफ के बाद मचा घमासान शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद थम गया। इससे भाजपा और जदयू के खेमे में जहां जश्न का तो राजद खेमे में गमगीन माहौल रहा।

बरेली में जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय पर मिठाई वितरित कर खुशी मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि जदयू ने कभी भी भ्रष्टाचार राष्ट्रवाद के मुद्दे पर समझौता नही किया है और न ही करेंगे। पूरे घटनाक्रम बोले कि तेजस्वी यादव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था।

नीतीश जी ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए राजद को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा किन्तु उन्होंने इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नही लिया। राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा हमारे साथ आई और हम लोगों ने मिलकर सरकार बनायी। हम इन मुद्दों पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और एक नये भारत का निर्माण करेंगे। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति को हमेशा अपनाएंगे।

error: Content is protected !!