नगर निगम में जीन्स, जैकेट और स्पोर्ट शूज़ पर प्रतिबन्ध, लागू हुआ ड्रेस कोड

बरेली। नगर निगम में निजाम के बदलते ही बदलाव दिखने लगा है। अपने शहर को स्मार्ट बनाने की दौड़ में लगे कर्मचारी और अधिकारी भी स्मार्ट दिखें इसके लिए नगर निगम में ड्रेस कोर्ड लागू कर दिया गया है। जीन्स और जैकेट्स पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने पर वेतन कटौती और फाइन लगाने का भी प्रावधान किया गया है। यह व्यवस्था आज सोमवार से लागू कर दी गयी।

मेयर और नगरायुक्त ने यह व्यवस्था लागू करते हुए निगम में स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने पर भी पाबंदी लगायी है। सर्दी के मौसम में सीनियर अधिकारी ब्लेजर कोट पहनेंगे और कोट पर नगर निगम बरेली लिखा मोनोग्राम लगा होगा। नई व्यवस्था में पहले वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त, जलकल महाप्रबंधक, चीफ इंजीनियर, सहायक नगरायुक्त, मुख्य कर निर्धारिण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एक्सईएन और सहायक अभियन्ता को शामिल किया गया है।

खास बात ये है कि मेयर भी ड्रेस कोड का पालन करेंगे। महापौर को भी जनता के बीच जाने से पहले नगर निगम बरेली लिखे मोनोग्राम वाला ब्लेजर कोट पहनना होगा। दूसरे चरण में इस व्यवस्था में नगर निगम का शेष स्टाफ को शामिल किया जाएगा। सभी कर्मचारियों इस नयी व्यवस्था के बारे में सूचना दे दी गयी है।

 

कटेगा वेतन और पड़ेगा जुर्माना

इस नयी व्यवस्था के तहत तय किया गया है कि नगर निगम के स्टाफ जींस, जैकेट पहनकर आये तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। दोबारा ऐसी हरकत की तो जुर्माना भी लगेगा।

शहर को स्मार्ट बनाने वाले भी लगें स्मार्ट : उमेश गौतम

इस बारे में मेयर डॉ. उमेश गौतम का कहना है कि शहर को स्मार्ट बनाने वाले स्टाफ भी स्मार्ट नजर आयें इसलिए यह व्यवस्था लागू की गयी है। यह केवल कर्मचारियों के लिए नहीं है, मैं भी निगम अधिकारियों की तरह इस व्यवस्था का पालन करुंगा। बोले- जनता के बीच जाएं तो लगे नगर निगम का स्टाफ है।

नगर आयुक्त बोले-

बरेली स्मार्ट सिटी रेस में शामिल है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार बरेली को स्मार्ट बना सकेंगे। इसके लिए नगर निगम कर्मियों एवं अधिकारियों को भी स्मार्ट बनाने की पहल की गई है। ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है, सभी इसका पालन करेंगे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago