Bareilly News

कायस्थ तीज़ क्वीन में जूही प्रथम, डॉ रितिका द्वितीय व स्वेच्छा सक्सेना रहीं तृतीय

BareillyLive : कायस्थ चेतना मंच के तीज़ महोत्सव क्वीन प्रतियोगिता में जूही सक्सेना प्रथम, डॉ रितिका सक्सेना द्वितीय और स्वेच्छा सक्सेना तृतीय रहीं। संस्था अध्यक्ष संजय सक्सेना एवं संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना ने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। निगम पार्षद श्रीमती शालिनी जौहरी ने देशभक्ति गीत सुनाए। कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम हरुनगला स्थित शील फैक्ट्री पर मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे रोमांचक प्रतियोगिता थी बेलन में अधिक से अधिक चूड़ी डालना जिसमें मुकेश सक्सेना और रीमा सक्सेना प्रथम रहें। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सक्सेना और पूजा सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में श्रेया सक्सेना, राधिका सक्सेना, सुरभि सक्सेना, स्वेक्षा सक्सेना, सुमन सक्सेना, मेधांश शील और चन्द्र भूषण शील जी ने धमाकेदार डान्स प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद शालिनी जौहरी, अनुज कांत सक्सेना, पूर्व पार्षद अनुपम चमन, चमन सक्सेना, मीरा मोहन, ललिता सक्सेना, रजनी सक्सेना, सुरभि सक्सेना, शशि सक्सेना, डॉ पवन सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, उन्मुक्त संभव शील, बंदना सक्सेना, अरुण सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, जया सक्सेना, शिवांग सक्सेना, अनीता मुकेश, स्नेह राज सक्सेना, राजेश प्रकाश, अभय सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगिता का सफल संचालन सुरभि सक्सेना ने किया। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago