The Voice of Bareilly since 2010

कलश यात्रा के साथ श्रीनीलकण्ठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ

shri neelkanth mandir bareillyबरेली। बाबा श्रीनीलकंठ मंदिर के तत्वावधान में 21 वें वार्षिकोत्सव एवं शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालने के साथ हो गया। इस वर्ष का आयोजन गंगा-गौ-बेटी-पर्यावरण बचाओ के संदेश को समर्पित है।

कलश यात्रा का शुभारम्भ श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के गुरु रामनाथ अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा श्रीनीलकंठ मंदिर से प्रारम्भ होकर श्री बांके बिहारी मंदिर, शील चैराहा, इंदिरा नगर से होते हुए वापस बाबा श्रीनीलकंठ मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का क्षेत्रवासियों ने जलपान कराकर, भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यात्रा में मुख्य यजवान अनिल सक्सेना व बेबी सक्सेना रहे। यात्रा का संयोजन संजय शर्मा, सतीश कातिब, पवन अरोरा, रजनीश सक्सेना, अशोक यादव, विशाल कपूर, श्याम गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, राजीव साहनी, सुनील चैधरी, अभय भटनागर, संजय अरोरा, राजीव सक्सेना, विजय शंकर खण्डेलवाल आदि का रहा। यात्रा के समापन पर शिव महापुराण कथा के मंच पर कलशों की स्थापना विधि विधान से की गई।
इस अवसर पर कथा व्यास संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने सत्संग की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जो कथा देवताओं को भी दुर्लभ है वह कथा इस मृत्युलोक में मानव को सहज ही प्राप्त हो जाती है।

कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा व रजनीश सक्सेना ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक बाबा श्री नीलकंठ मंदिर प्रांगण में होगा।

error: Content is protected !!