आंवला में कमल संदेश रैली : धर्मपाल ने दिखायी झण्डी, जुटे दिग्गज भाजपाई

आंवला। प्रत्येक लोकसभा में निकाली जा रही कमल संदेश बाइक रैली आंवला में भी आयोजित की गयी। शनिवार सुबह से आंवला के श्रीसुभाष इंटर कालेज मैदान में भाजपाई जुटने लगे। इसके बाद भाजपा मंत्री, सांसद और विधायकों की मौजूदगी में रैली निकाली गयी।

रैली में सैकड़ों बाइकों पर सवार भाजपाई आंवला के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर भर में घूमे। इसी बीच जनता में भाजपा की नीतियों का संदेश देने की कोशिश की गयी। आगामी लोगसभा चुनावों की तैयारियों के क्रम में रैली को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में आंवला लोकसभा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, विधायक श्यामबिहारी लाल आर्य, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, धर्मेन्द्र शाक्य, तथा दातागंज विधायक बब्बू भईया ने बाइक सवार भाजपाईयों का नेतृत्व किया। इससे पूर्व मंच से भाजपाईयों को सम्बोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की बाइक रैलियांँ निकाली जा रही हैं। देश व विदेश में मोदी की जो छवि है उसके समकक्ष अब कोई नहीं है। आगामी लोकसभा चुनावों में हम प्रदेश में 73 प्लस व देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगें।

लक्ष्य से आधी भी नहीं जुटी बाइकें

आंवला। क्षेत्रीय सांसद ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं से कार्यकर्ता बाइकों के साथ रैली में सहभागिता करने आए हैं। रैली के लिए 10 हजार बाइकों का लक्ष्य तय किया गया है। इसके विपरीत रैली में लक्ष्य से आधी बाइकें भी नजर नहीं आयीं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से 5 बाइकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रैली में दातागंज विधानसभा का दमखम अन्य विधानसभाओं से ज्यादा दिखा।

…तो क्या संभल से चुनाव लड़़ेंगे धर्मेन्द्र कश्यप?

आंवला। अपनी अपनी ताकत व दमखम दिखाने के लिए सभी विधानसभा प्रतिनिधियों व सांसद द्वारा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र व नाम लिखी टोपियां दी गयी थीं। इनमें क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप् के नाम की टोपियों पर लोकसभा संभल लिखा हुआ था। यह लोगों में चर्चा व कौतूहल का विषय बना रहा। लोग एक-दूसरे से पूछते दिखे … तो क्या संभल से चुनाव लड़़ेंगे धर्मेन्द्र कश्यप?

स्वच्छता अभियान को भाजपाईयों ने लगाया पलीता

आंवला। मोदी सरकार पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रही है। नगरपालिका द्वारा भी सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके विपरीत आंवला में बाइक रैली स्थल पर स्वयं भाजपाईयों द्वारा इसका जमकर माखौल उडाया गया। रैली ग्रांउड प्लास्टिक के गिलास और भोजन के डिब्बों से पाट दिया गया था। गंदगी करने में भाजपाईयें ने कोई कोर कसर नहीं छोडी जगह जगह भोजन फेंका गया था शायद भोजन कई दिन पहले का था और खराब हो गया होगा।

ये रहे मौजूद

रैली में चेयरमैन संजीव सक्सेना, वीरसिंह पाल, रामनिवास मौर्य, केपी सिंह, रोहित सिंह, नत्थू सिंह, कुलदीप सिंह, राकेश मोहन त्यागी, प्रमोद अनुरागी, सुभाष रस्तोगी, वीना रस्तोगी, रामवीर प्रजापति, इन्द्रभान सिंह, मित्रपाल, अनमोल गुप्ता, श्रीराम गौतम, दुर्गेश सक्सेना, उषा सतीजा, मीना मौर्य आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago