The Voice of Bareilly since 2010

सावन में कावड़ियों को ना हों दिक्कतें, सुविधाओं को ले करणी सेना का डीएम को ज्ञापन

BareillyLive : 4 जुलाई से सावन माह का प्रारंभ हो रहा है और इस माह में शिवभक्त कावड़िए शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूरदराज से जल लाकर शिवालयों पर चढ़ाते हैं। इन्हीं कावड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने हेतु करणी सेना ने 9 सूत्रीय मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा है।

करणी सेना की मांग है कि जिन रास्तों से कावड़ियों का आवा गमन होता है उन मार्गों का रूट डायवर्जन करके एक साइड मात्र कावड़ियों के लिए छोड़ दी जाए। जिन मार्गों से कावड़िए गुजरे वहां पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, विश्राम के लिए टेंट, सड़क को गड्ढा मुक्त, जगह जगह मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाए। मांग यह भी है कि जिन मार्गो से कांवड़िए गुजरे वहां पर सांप्रदायिक सद्भाव न बिगड़े इसके लिए उन मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि कोई शरारती तत्व दूषित चीजें रोड पर डालकर बाधा उत्पन्न ना करें। साथ ही मांग की गई है कि पूरे माह सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए, कोई भी ऐसी पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जो माहौल को खराब करती हो। ज्ञापन देने वालों में करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह, जिला अध्यक्ष किसान शक्ति लक्ष्मी प्रकाश मौर्य, तहसील मंत्री सुमित सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, तहसील अध्यक्ष मोहित सिंह व उपाध्यक्ष वीरेश सिंह, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!