The Voice of Bareilly since 2010

कवि उपमेंद्र सक्सेना को काव्य गौरव सम्मान से किया गया अलंकृत

काव्य, कवि गौरव, उपहार ,साहित्यिक सामाजिक गीतकार,

बरेली लाइव। काव्य के माध्यम से विभिन्न मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले बरेली के वरिष्ठ कवि उपेन्द्र सक्सेना को नई दिल्ली में काव्य गौरव सम्मान से नवाजा गया है। हिन्दी गौरव संस्था के 103 वें गौरवशाली मास में भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित कॉन्वेंट एनक्लेव कपिलेश्वर महादेव मंदिर, सत्संग भवन में एक काव्य कुंभ का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के कवियों ने अपने काव्य पाठ से बेहतरीन प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर देश के कई प्रांतों से आये साहित्य जगत के लगभग 100 साहित्य मनीषियों व रचनाकारों ने भाग लिया। इस काव्य कुंभ में बरेली के गीतकार एडवोकेट उपमेंद्र सक्सेना को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु काव्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्था के संस्थापक शैल भदावरी एवं महासचिव अजय मिश्र ‘दबंग’ ने उन्हें अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कई साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है।

error: Content is protected !!