Categories: Bareilly NewsNews

कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह- गाये मंगल गीत और खेली फूलों की होली

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने श्रीकृष्ण लीला काॅम्प्लेक्स मैदान पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां मुख्य अतिथि रहे हाल शहर विधायक डा. अरुण कुमार। शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

इसके बाद महिलाओं ने मंच पर होली के मंगलगीत गाये और फूलों की होली खेली। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। राधा-कृष्ण का नृत्य आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. अरुण कुमार ने कहा कि होली रंगो का त्योहार होने के साथ ही एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को सभी शिकवे-शिकायतें भुलाकर गले मिलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भारत भूषण शील, वेद प्रकाश सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, तरुण सक्सेना, विशाल सक्सेना, गौरव सक्सेना, सचिन भारतीय, शालिनी जोहरी, श्रीधा जोहरी, मंगलेश सक्सेना और बड़ी संख्या में चित्रांश उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago