Bareilly News

चित्रगुप्त शोभायात्रा में जिनका रहा योगदान,कायस्थ चेतना मंच करेगा उनका सम्मान

BareillyLive। भगवान चित्रगुप्त की बीते दिनों निकली गई शोभायात्रा में समाज के जिन लोगो ने सक्रिय भागीदारी की थी उनको कायस्थ चेतना मंच सम्मानित करेगा। उपजा प्रेस क्लब में आज हुई एक बैठक में यह निर्णय हुआ, संरक्षक डॉ पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा 27 नवंबर को ये कार्यक्रम होगा। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने आज हुई समीक्षा बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किये कार्यक्रमो का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात चित्रगुप्त शोभायात्रा की समीक्षा की गई। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि नगर निगम चुनाव के बाद वैवाहिक परिचय सम्मेलन भी कराया जायेगा। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि शोभायात्रा से पहले डोर टू डोर मोहल्लो में मीटिंग की गई थी उसमें शामिल समाज के सभी लोगों को कायस्थ चेतना मंच का सदस्य बनाया जाए। इससे कायस्थ चेतना मंच का परिवार बढेगा और ग्रुप बनाकर वहाँ लगातार मीटिंग करते रहना चाहिए। महासचिव अमित सक्सेना बिंदु एवं अखिलेश सक्सेना ने कहा कि जिन्होंने शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी की है उन्हें हमें सम्मानित करना चाहिए। इस विचार पर संरक्षक डॉ पवन सक्सेना और अध्यक्ष संजय सक्सेना जी ने कहा 27 नवंबर दिन रविवार को एक धन्यवाद मीटिंग करेंगे। संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना कहा कि कायस्थ चेतना मंच की शोभायात्रा में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के कारण ही उसकी सर्वत्र सराहना हुई। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि शोभायात्रा में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार जी का पूरी शोभायात्रा के दौरान पैदल चलना, समाज में एकता का संदेश दे गया, हालाँकि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी शोभायात्रा में पैदल ही साथ रहे। अविनाश सक्सेना एवं राजीब सक्सेना ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ड्रेस कोड में होने से शोभायात्रा की गरिमा भी बढ़ गई। भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को देख कर सभी उत्साहित थे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago