The Voice of Bareilly since 2010

कायस्थ समाज को राजनीति में भागीदारी करने के लिए आगे आना चाहिए : डॉ अरुण

Bareillylive : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पश्चिम द्वारा पश्चिमी संभाग का सम्मेलन आईएमए हॉल, सिविल लाइन बरेली में आयोजित किया गया जिसमें आगामी वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही विधान परिषद एवं विधान सभा चुनाव में कायस्थ समाज की स्थिति के बारे में चर्चा की गई, कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, किशोर भाई, वेद प्रकाश सक्सेना, अधीर सक्सेना, श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात श्री चित्रगुप्त वंदना रश्मि प्रधान, किरन सक्सेना, शालिनी जौहरी, बबीता रेक्रीवाल ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्रसेन श्रीवास्तव तथा संचालन प्रदेश महामंत्री श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान ने किया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि कायस्थ समाज को राजनीति में भागीदारी करने के लिए आगे आना चाहिए और त्रिस्तरीय चुनाव में भाग लेना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे लोगों को राजनैतिक रूप से मजबूत किये जाने के लिए आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में प्रतिभाग करना होगा। ऐसा करके ग्रामीण क्षेत्रों से दूरी बना रहे लोगों को अपने मूल स्थान से जोड़ सकेंगे।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधान परिषद व विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय राजनैतिक दल एवं गठबंधन के स्वजातीय प्रत्याशियों के लिए महासभा सहयोग करेगी।

प्रदेश महामंत्री श्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन व्यक्ति और व्यक्तित्व की पहचान होता है। बरेली में 22 जनपदों और 5 मंडलों के चित्रांशों ने प्रतिभाग करके कायस्थ एकता का परिचय दिया है। प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने समीक्षा करते हुए इकाइयों को सक्रिय करने का निर्देश दिया और कहा कि संगठन हमें पहचान देता है तो हमारा भी कर्तव्य है कि संगठन को मजबूत करते हुए समाज की सेवा में लगे रहे।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अश्विनी कमठान, सुबोध अस्थाना, रवि सक्सेना अनूप सक्सेना, ईशान ईशु, अंतरिक्ष सक्सेना, अनुजकांत एड, आमोद श्रीवास्तव, पूर्णिमा अनिल, राकेश शंकर श्रीवास्तव, गोविंद सक्सेना, दीपक सक्सेना, नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, के के सक्सेना, महेश सक्सेना, संजय सक्सेना, प्रशांत सक्सैना सहित पश्चिम संभाग के सभी 22 जनपदों के जिलाध्यक्ष/ महामंत्री और पांचों मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!