The Voice of Bareilly since 2010

कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने किया होली मिलन, शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह

Bareillylive : कायस्थ सेना कल्याण परिवार का होली मिलन समारोह चौपला रोड स्थित रोटरी भवन में श्री गणेश वंदना श्री चित्रगुप्त वंदना के साथ शुरू हुआ, होली मिलन शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन भी हुआ, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर डॉक्टर शिव कुमार का माला पटका पहनाकर और भगवान चित्रगुप्त जी की स्मृति भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वन मंत्री अरुण कुमार और उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना उपस्थित रहे। अंत में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के साथ फूलों की होली कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर के प्रदेश संरक्षक संजीव कुमार सक्सेना, अंकुर सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष सागर सक्सेना, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजय सक्सेना, प्रदेश महासचिव श्याम दीप सक्सेना एडवोकेट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, रविंद्र सक्सेना, रवि मनोज सक्सेना धूप वाले, प्रदेश सचिव पार्षद सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारी सदस्य आलोक सक्सेना एडवोकेट, सचिन सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, चित्रांश देवेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!