बरेली@bareillylive. कविर्देव सेवा संस्था के तत्वावधान में कविर्देव के 628 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खिचड़ी सहभोज एवं खिचड़ी वितरण किया गया। आयोजन रामगंगा स्थित शनि मंदिर में किया गया था।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही संस्था के सदस्यों ने रामगंगा कुष्ठ आश्रम एवं अन्य स्थानों पर राहगीरों को खिचड़ी भोग का वितरण किया।
आयोजक संस्था के संस्थापक दास डा. राजेश शुक्ला ने बताया कि कविर्देव ने सदा पाखंड का विरोध किया एवं मानवता की बात की। आज देश में मानवता के प्रसार के लिए कविर्देव की शिक्षाओं के पर अमल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी विविधता में एकता का संदेश देती है।
आयोजन में विशेष सहयोग दास राम बहादुर बजाज, दास चंदर सेन, रत्नेश मिश्रा, सनीगोस्वामी, कुलदीप सिंह, दीपांशु शुक्ला, डीएन मिश्रा, डॉ. हाकिम सिंह का रहा। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, वंदना, अनुजा मिश्रा, एवं श्रद्धा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे






Rajesh Shukla
जय कविर्देव