Bareillylive : गांधीपुरम जन कल्याण सेवा समिति (रजि.) ने दान माह के अवसर पर बड़े बाग हनुमान मंदिर के समीप ‘सामूहिक खिचड़ी भोज’ और मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। सुबह 11 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल एडवोकेट ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समिति सदस्यों और वॉलंटियर्स ने शुद्ध देसी घी से बनी गरमा-गरम खिचड़ी, चटनी, आचार और मिर्च का वितरण किया। कॉलोनी निवासियों सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
समिति अध्यक्ष संदीप अग्रवाल (मिंटू) ने कहा, “इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ में क्षेत्रवासियों और समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाना है। हम सद्भावना, सेवा भावना और परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं।”
मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। समिति के संरक्षक अनिल सक्सेना और महामंत्री मनोज सक्सेना ने कहा, “कॉलोनी कमेटी भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन निरंतर करती रहेगी।” इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों के अलावा गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इनमें दिनेश जौहरी, राजीव सक्सेना, राजेंद्र अग्रवाल, आशीष बंसल, राजेश कुमार सक्सेना, पराग रस्तोगी, मोहन भट्ट, अनुराग सक्सेना, प्रकाश चंद्र शर्मा, राजेंद्र आर्या, सौरभ अग्रवाल, डॉ. विकास वर्मा, मनोज कपूर, रोहित राकेश, विनोद गंगवार, अपुल श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम ने गांधीपुरम क्षेत्र में एकता और सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।






Leave a Reply