The Voice of Bareilly since 2010

“किस्सा” के प्रधान संपादक एवं कथाकार शिव कुमार शिव का कोरोना संक्रमण से निधन

बरेली। देश की प्रमुख साहित्यिक पत्रिका “किस्सा” के यशस्वी प्रधान संपादक एवं जाने-माने कथाकार शिव कुमार शिव कोरोना संक्रमण से लड़ते-लड़ते जीवन की जंग हार गए।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बृज प्रांत के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने शिव कुमार शिव के असमय देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मन बहुत व्यथित है। उनका देहावसान हिंदी साहित्य की अपूर्णीय क्षति है। वे बहुत मनमौजी एवं फक्कड स्वभाव के साहित्यकार थे। उनका जाना हिंदी साहित्य के एक युग का अवसान है।

error: Content is protected !!