Categories: Bareilly NewsNews

जय नारायण के बच्चों ने जाना अपनी भारतीय सेना को

बरेली। जय नारायण सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में शनिवार को विद्यार्थियों ने देश की रक्षा करने वाली भारतीय सेना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। यह आयोजन सेना द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘ अपनी सेना को जानिए ‘‘ के तहत विद्यालय में किया गया था। इस अवसर पर छात्रों को सेना की विभिन्न इकाईयों की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर भारतीय थल सेना की हेलीकाप्टर यूनिट के पायलट मेजर चन्दन कुमार एवं मेजर विवेक पाल छात्रों का मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। मेजर विवेक पाल ने भारतीय सेना के विभिन्न अंगों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि छात्र किस प्रकार सेना की विभिन्न इकाईयों में सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेजर चन्दन कुमार ने छात्रों को अपने सैन्य अनुभव छात्रों से साझा किये और उनके प्रश्नों के उत्तर दिये।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आचार्य डाॅ0 गिरराज  सिंह चैहान, डाॅ0 कैलाश पाठक, विनय सिंह, अनिल सारस्वत, देवशंकर मिश्रा, डाॅ0 गोविन्द दीक्षित, वजय पाल आदि उपस्थित रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

16 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago