Bareilly News

बरेली में पेड़ पर चढ़ी नारी निकेतन की संवासिनी, बोली-शादी करा दो, तभी नीचे उतरूंगी

बरेली। आपको शोले फिल्म का वीरु याद है न, जो बसंती से शादी के लिए गांव में पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। वही दृश्य आज बरेली के प्रेमनगर में मंगलवार को सीआई पार्क में देखने को मिला। यहां वीरु नहीं बल्कि नारी निकेतन की एक मानसिक विक्षिप्त संवासिनी किसी से शादी कराने की जिद पर अड़ गई और नारी निकेतन के पेड़ पर चढ़ गयी। बाद में इसी पेड़ के जरिये सीआई पार्क के पेड़ पर पहुंच गई।

सूचना पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस के साथ पावर कारपोशन और फायर विभाग अपनी हाइड्रोलिक ट्रॉली लेकर पहुंच गये। करीब तीन घंटे ऐसे ही ड्रामा चलता रहा। बाद में किसी तरह समझाने के बाद संवासिनी को पेड़ से नीचे उतारा जा सका।

उत्तराखंड की 32 वर्षीय संवासिनी को नवाबगंज एसडीएम के आदेश पर बीती 21 मार्च को नारी निकेतन भेजा गया था। संवासिनी थोड़ी मानसिक विक्षिप्त है। उसे उत्तराखंड से बहला-फुसलाकर कोई व्यक्ति दिल्ली ले जा रहा था। वह रास्ते से भाग गयी थी। बताया जाता है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव में महिला के दो बच्चे और पति भी है। महिला अक्सर नारी निकेतन में बाहर का खाना और घूमने की जिद करती है। कई बार घर भेजने की जिद भी कर चुकी है।

संवासिनी को समझाकर नीचे लाईं महिला सिपाही

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे संवासिनी नारी निकेतन के पेड़ पर चढ़ गई। देखते ही देखते वह नारी निकेतन से सटे सीआई पार्क के पेड़ पर पहुंच गई। प्रेमनगर पुलिस और नारी निकेतन के अधिकारी समझाते रहे। संवासिनी उतरने को तैयार नहीं थी। बिजली विभाग, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुला ली गईं। हाईड्रोलिक ट्रॉली में दो महिला सिपाही पेड़ पर गईं। संवासिनी को समझाकर नीचे लाईं। संवासिनी किसी से शादी कराने की जिद पर अड़ गई।

डीपीओ नीता अहिरवार ने नारी निकेतन पहुंचकर संवासिनी से बात की। संवासिनी ने कहा कि उसकी किसी व्यक्ति से शादी करा दो। उत्तराखंड में अपने गांव जाना नहीं चाहती। नारी निकेतन में भी नहीं रहना चाहती।

लॉकडाउन के कारण फिलहाल संवासिनियों को कहीं नहीं भेजा जा सकता। वह किसी से शादी कराने की जिद कर रही है। पेड़ पर चढ़कर उसने ड्रामा किया। हम लॉकडाउन के बाद उसको उत्तराखंड के शरणालय भेजेंगे। -छाया वढबल, अधीक्षिका, नारी निकेतन

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago