The Voice of Bareilly since 2010

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने कई बार उनको रोकने का प्रयास किया और ना रुकने पर लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात कही गई है जिनमें कुछ को गंभीर चोटें होने की आशंका है। गौरतलब है कि इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी पेट्रोल और डीजल के मुद्दे के लेकर प्रदरशन कर चुके हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने के विरोध में शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई कार्यकर्ता सडक पर धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। सपाई धरना-प्रदर्शन पर अड़े रहे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहां पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा के साथ कई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ पुलिस ने आठ-नौ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

error: Content is protected !!