The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के प्रमुख उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल बने राज्य कृषि परिषद (UPSAC) के चेयरमैन

https://bareillylive.in/bareilly-news/bareillys-leading-entrepreneur-ghanshyam-khandelwal-became-the-chairman-of-the-up-state-agriculture-council-upsac/

बरेली। बरेली के प्रसिद्ध उद्यमी और बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि परिषद (यूपीएसएसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

घनश्याम खंडेलवाल ने बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के नेतृत्व में उद्योग जगत में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब उनके नाम यूपीएसएसी के चेयरमैन पद की उपलब्धि भी जुड़ गई है। इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के तहत पुनर्गठित यूपीएसएसी सरकार की सलाहकार इकाई के रूप में कार्य करेगी। यह परिषद किसानों को वैश्विक बाजार में फसलों की मांग, निर्यात के अवसर, मिट्टी की गुणवत्ता, और फसलों की कीमतों की नवीनतम जानकारी प्रदान करेगी, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो।

नव नियुक्त चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमेशा कृषि उत्पादन में अग्रणी रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हमारी कृषि वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बने और इसे व्यापक मान्यता मिले।” उन्होंने विश्वास जताया कि यूपीएसएसी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश का कृषि निर्यात शीघ्र ही दोगुना हो जाएगा।

इसके साथ ही, सीपीसीएआर के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह को चेयरमैन और डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक व सीईओ रोशनलाल तमक को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

बरेली लाइव न्यूज डेस्क

error: Content is protected !!