Bareilly News

साहित्यकार इन्द्रदेव त्रिवेदी पंडित राधेश्याम साहित्य सम्मान से हुए अलंकृत

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में प्रख्यात कथावाचक पंडित राधेश्याम की 61 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को बिहारीपुर खत्रियांन में हुआ। जिसमें पंडित राधेश्याम कथावाचक को खड़ी बोली में रामायण लिखने का सबसे बड़ा रचनाकार बताया । क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि राधे श्याम हिंदी रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर थे। लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि स्मार्टसिटी द्वारा निर्मित जी.आई.सी. आडोटोरियम का नाम पंडित राधे श्याम कथावाचक सभागार रखा जाए और वहां पंडित जी की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाए। जिसका उपस्थित सभी जनों ने समर्थन किया।

साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी को पंडित राधेश्याम की स्मृति में साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश रस्तोगी ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. सुरेश रस्तोगी, सत्येन्द्र सक्सेना, विशाल शर्मा, निर्भय सक्सेना, अविनाश सक्सेना, राकेश मिश्रा, अरूण शुक्ला, मेधावृत शास्त्री, जितेन्द्र सक्सेना, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, राम प्रकाश सिंह ओज, राजीव सिटी, रमेश रंजन और रितेश साहनी मौजूद रहे। सभी का आभार सत्येन्द्र सक्सेना ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago