Bareilly News

शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से अलंकृत हुए साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्रा

Bareillylive : मानव सेवा क्लब और स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संस्मरण और सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में हुआ। जिसमें सहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को उनके उत्कृष्ट क्रांतिकारी लेखन के लिए शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ में शान्ति और सदभावना के लिए मोटर साईकिल से लेह लद्दाख तक की दुर्गम और साहसिक यात्रा करने पर 5 युवाओं को भी शान्ति शरण विद्यार्थी सम्मान से नवाज़ा गया जिनमें डा. नितिन गुप्ता, डा. पंकज कुमार, डा. सुमित अग्रवाल, मुकेश कौशिक और परमानन्द हैं सभी को हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र भारती, राजेन विद्यार्थी, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार, किशोर कटरू, अधीर सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल और राकेश चंद्र विद्यार्थी ने सम्मानित किया। कर्नल पंकज अग्रवाल क्लब की पिन लगाकर विधिवत सदस्यता दिलायी गई। अब क्लब में सदस्यों की संख्या 126 हो गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र भारती ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण सच्चे और निष्ठावान देशभक्त थे। उन्होंने देश की आजादी के लिये बड़ा योगदान किया। अपने सम्मान पर सुरेश बाबू मिश्रा ने क्लब की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शान्ति शरण विद्यार्थी बरेली की शान हैं। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने भी उनके प्रसंग साझा करते हुए बताया कि देश को आजाद कराने में शान्ति शरण को कई बार जेल जाना पड़ा। के.डी. एम.कालेज की प्राचीर से यूनियन जैक उतारकर राष्ट्रीय ध्वज उन्होंने ही फहराया था वह बहुत साहसी थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। मां शारदे की वंदना अरुणा सिन्हा ने की। वंदेमातरम शकुन सक्सेना, रीता सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चंद्र ने प्रस्तुत किया। सभी का स्वागत कार्यक्रम संयोजक सीए राजेन विद्यार्थी ने किया। क्लब के बारे में जानकारी महासचिव प्रदीप माधवार ने दी। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार राकेश चंद्र विद्यार्थी व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणजीत पाँचाले, रमेश गौतम, इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, जसवंत सिंह भाकुनी, जे.एस. भाकुनी, जी.एस. मेहरा, सत्येन्द्र सक्सेना, आभा तिवारी, सुनील शर्मा, राजीव सक्सेना, अखिलेश कुमार, शशि बाला सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़, रीता शर्मा, सतीश कातिब, शालिनी जौहरी, शिव कुमार बरतरिया, जितेन्द्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, सरला चौधरी, सुधीर मोहन, कमल भारती, वाई.सी. सक्सेना, बृजेश सक्सेना, उषा सक्सेना, डा. पूर्णिमा अनिल, अनिल गुप्ता, चित्रा जौहरी, मंजू लता, नीरज प्रधान, शचीन्द्र सक्सेना, इरा सक्सेना, सीए अखिल रस्तोगी, सी ए रितेश अग्रवाल, सी ए सुमित अग्रवाल, नेहा अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

थिएटर फेस्ट के तीसरे दिन रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘किस्मत पैलेस’ का मंचन

Bareillylive : एसआरएमएस रिद्धिमा के प्रेक्षागृह में फोर्थ थिएटर फेस्टिवल रंग महोत्सव इंद्रधनुष 2024 के…

10 mins ago

व्यर्थ की बातों का चिंतन कर ने से मन में हो जाते हैं घाव, देते हैं पीड़ा: बीके शिवानी दीदी

Bareillylive : (बदायूं) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बदायूं स्थित सेवा केंद्र के तत्वाधान में…

1 hour ago

रामजी की निकली सवारी, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा, राजतिलक कर उतारी आरती

Bareillylive : मढीनाथ-नेकपुर श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में भगवान श्रीराम की वन से वापसी के…

2 hours ago

रेसिपी – स्वादिष्ट रसभरी बालूशाही

बालूशाही एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो मुख्य रूप से मैदे के साथ तैयार किया…

1 day ago

रेसिपी – इटैलियन स्टफ चीज़ पाव

आज हम आपको इटैलियन स्टफ चीज़ पाव रेसिपी बनाना सीखा रहे है, यह बहुत ही…

1 day ago

रेसिपी : स्वादिष्ट दानेदार मोहन थाल

दिवाली और मिठाइयाँ इन्हें स्वर्ग में बनी जोड़ी कहना बेहतर होगा क्योंकि ये दोनों (दिवाली…

1 day ago