इंटेलीजेन्स फेल – अब फरीदपुर में कांवड़ियों पर पथराव, महेशपुरा में रोकी कांवर

 बरेली। पुलिस प्रशासन लाख दावे करे लेकिन खुराफातियों को कानून का खौफ नहीं रह गया है। जिले के कई इलाकों में कांवरियों पर पथराव किया गया तो कहीं कांवर रोकी गयी। हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। धार्मिक आयोजन उल्लास के स्थान पर भय के माहौल में सम्पन्न हो पा रहे हैं।

फरीदपुर में कांवरियों पर पथराव

फरीदपुर : गुरुवार को हर साल की तरह मिर्जापुर और मल्लपुर के कांवड़ियों का जत्था रहपुरा जल लेने कछला गया था। शनिवार को वापसी के दौरान मिर्जापुर के 32 कांवड़ियों ने पहलऊ मंदिर में जलाभिषेक किया और रहपुरा होकर मिर्जापुर की तरफ बढ़ने लगे। साउंड सिस्टम लगा ट्रैक्टर जैसे ही रहपुरा में मेन रोड से गुजरा, दूसरे समुदाय के कुछ खुराफातियों ने पथराव कर दिया।

इस पथराव में सूर्यप्रताप, विजय और विकास घायल हो गए। यह देख कांवड़ियों ने दूसरे समुदाय के बुजुर्ग से शिकायत की तो वह झाड़ लेकर दौड़ पड़ा। गुस्साये कांवड़ियों ने 100 नंबर पर सूचना दी और सड़क जाम कर दी। आधे घंटे तक पुलिस न आने पर वहीं लेट गए। सूचना पर सीओ फरीदपुर जगमोहन बुटोला, फरीदपुर व फतेहगंज पूर्वी का फोर्स पहुंचा। कांवड़िया पत्थर फेंकने वालों की गिरफ्तार की मांग पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आरोपी नहीं मिले तो तीन संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांवड़िया आगे रवाना हो गए।

महेशपुरा में कांवड़ रोकी

सीबीगंज : महेशपुरा गांव के लोग रविवार शाम 6 बजे कछला जल भरने के लिए जा रहे थे। इससे पहले वह गांव के मंदिर में मत्था टेककर निकलते हैं। देर शाम कावड़ियों का जुलूस सुराही (लाउडस्पीकर) लगाकर निकला। जैसे ही वे दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, रास्ता रोक लिया गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस नई परंपरा के तहत निकाला जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने सुराही पर आपत्ति जताई। जुलूस रोके जाने पर तनाव फैल गया। दोनों पक्षों में नोकझोक शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो इंस्पेक्टर गणोश दत्त जोशी मौके पर पहुंचे। हालात पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन मामला बढ़ता गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी तो एसपी सिटी व एसडीएम सदर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

41 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago