The Voice of Bareilly since 2010

सुनील में दम नहीं, मेरे साथ है वैश्य समाज : संजीव सक्सेना

aonla newsशरद सक्सेना, आंवला। भाजपा नेता और पालिकाध्यक्ष पद के लिए टिकट के प्रबल दावेदार रहे सुनील गुप्ता के इस्तीफे ने पार्टी में हलचल पैदा कर दी। भाजपा के घोषित प्रत्याशी ने गुरुवार को सुनील के दावे को हवा-हवाई बताया।

संजीव ने कहा कि सुनील गुप्ता सुनील गुप्ता संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, व्यापारी नेता भी हैं, लेकिन वैश्य समाज को लेकर उनका आकलन हवाई है। वैश्य समाज सदा से भाजपा के साथ रहा है और आज भी है। उन्होंने कहा कि हमारी लडाई टिकट तक होनी चाहिए थी, पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। जिसका पालन सभी कार्यकर्ताओं को करना चाहिए।

वैश्य समाज का समर्थन हमेशा भाजपा को

संजीव ने आरोप लगाया कि सुनील गुप्ता के निर्णय से यह साबित होता है कि वह पार्टी में टिकट लेने के लिए ही कार्य कर रहे थे। उनके इस कदम से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। जनता बहुत समझदार है, वैश्य समाज का समर्थन हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है और इस बार भी मिलेगा। आंवला विधानसभा की ग्राम पंचायत सिरौली से वैश्य समाज को टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की बात करती है। समूचे प्रदेश में बड़ी संख्या में पार्टी ने इस चुनाव वैश्य समाज को टिकट दिये हैं। आंवल सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।

वीडिओ देखें

error: Content is protected !!