Bareilly News

Bareilly Polling live : बरेली में 61 % और आंवला में 58.92 % हुआ मतदान

बरेली। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार को रुहेलखंड मंडल की बरेली, आंवला, पीलीभीत और बदायूं संसदीय सीट पर मतदाताओं ने बड़े उत्साह से मतदान किया। अल सुबह मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व ही बूथों पर लोग पहुंचने लगे।

बूथ का प्रथम वोटर बनने और प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए तमाम लोग दैनिक दिनचर्या छोड़कर पहले वोट डालने पहुंचे। बरेली में 61.00 और आंवला में 58.92 फीसद मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान पीलीभीत में 66.93 फीसदी हुआ तो सबसे कम बदायूं सीट पर पर केवल 58.83 प्रतिशत वोट पड़े।

इन प्रत्याशियों की किस्मत हुई ईवीएम में कैद

बरेली लोकसभा सीट : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, प्रवीण सिंह ऐरन, भगवत सरन गंगवार।
आंवला लोकसभा सीट : सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कुंवर सर्वराज सिंह व रूचि वीरा।
पीलीभीत लोकसभा सीट : वरुण गांधी व हेमराज वर्मा।
बदायूं लोकसभा सीट : डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद धर्मेंद्र यादव व सलीम इकबाल शेरवानी।

भमोरा में भी शान्ति पूर्वक रहा मतदान

भमोरा। क्षेत्र में कुछेक बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत के बीच मतदान शांतिपूर्ण ही रहा। चार मतदाता ऐसे आये जिन्हें कागजों में मृत दिखाया गया था, इससे उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा। खास बात यह रही कि 2014 के लोकसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर एक व्यक्ति द्वारा की गयी आत्महत्या की घटना के चलते इस वार अधिकारी सतर्क रहे। एडीएम(इ) के साथ एसपी ग्रामीण संसार सिंह के साथ चुनाव पर्यवेक्षक ने लगातार दौरा किया।

ग्रामीणों ने किया वोट डालने से इनकार

मतदान केन्द्र मझारा के बूथ सं0 327 पर ग्रामीणों ने वोट डालने से इनकार कर दिया। सुबह 9ः30 बजे तक कुल 22 वोट पड़े थे। अधिकारियों के समझाने पर 12 बजे के बाद सुचारू रूप से वोट पड़ना शुरू हो सके। वहीं बूथ सं0 345 बल्लिया पर किसी व्यक्ति ने एक बटन जोर से दवा दिया जिसके चलते 168 वोट एक ही निशान खटिया पर चले गये। इसकी शिकायत होने पर गठबधन प्रत्याशी रूचि वीरा मतदान स्थल पहुॅची।

उन्होंने अधिकारियों से बात की तब तक मशीन ठीक रूप से काम करने लगी रूचि वीरा ने रिवोटिंग की मॉग की। वहीं बूथ सं0 338 ग्राम कोहनी प्रतापपुर के वी.एल.ओ ब्रजपाल से एक ही परिवार के महीपाल, नन्हें लाल, प्रताप पुत्रगण भूपराम व सर्वेश पत्नी नन्हे लाल को लिस्ट में मृत दिखा दिया था। जब यह लोग बोट डालने पहुॅचे तो वोट नहीं डालने दिया गया। मामले की शिकायत चुनाव अधिकारियों से की गयी है।

पहला वोट डालने पर जताई खुशी

भमोरा। भमोरा निवासी बी.ए प्रथम बर्ष की छात्रा अंशिता सक्सेना ने सुबह उठकर अपना पहला मत प्रथम वोटर के रूप में डाला। अंशिता ने पहला वोट डालकर खुशी जताई।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago