बरेली। तीसरे चरण में बरेली लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। बरेली लोकसभा सीट पर बनाए गए 1890 बूथों पर लोगों को सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। लोग छह बजे से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे थे। तब तक अनेक बूथों पर तो मॉक पोल भी नहीं हो सका था। पहली बार वोट दे रहे युवाओं के साथ ही अति बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर युवाओं जैसा ही जोश दिखायी दिया।
सुबह नौ बजे तक बरेली लोकसभा सीट पर 10.72 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 11 बजते-बजते यह करीब 25 फीसदी को पार कर गया था। बरेली लोकसभा सीट पर 17 लाख से ज्यादा मतदाता आज अपना मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बरेली सीट पर कुल वोटर की संख्या 17,96,060 है। इसमें पुरुष वोटर 9,78,206, महिला वोटर 8,17,771 और ट्रांसजेंडर 83 हैं।
8.17 लाख महिलाएं करेंगी वोट की चोट
बरेली लोकसभा सीट पर महिला वोटरों की संख्या 8,17,771 है। ऐसे में इस चुनाव में महिलाओं की भी बड़ी भूमिका होगी। साथ ही युवा मतदाताओं की संख्या भी काफी है। साफ है कि इस चुनाव में महिला वोट और युवा वोटरों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का दारोमदार भी होगा।
बरेली लोकसभा
| कुल वोटर | 17,96,060 |
| पुरुष वोटर | 9,78,206 |
| महिला वोटर | 8,17,771 |
| ट्रांसजेंडर | 83 |
बरेली लोकसभा पर यह हैं मैदान में
| प्रवीण सिंह ऐरन | कांग्रेस |
| भगवत सरन गंगवार | सपा |
| सतीश कुमार | कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया |
| संतोष कुमार गंगवार | भाजपा |
| जगपाल सिंह यादव | अखंड समाज पार्टी |
| मनोज विकट | बहुजन न्याय दल |
| यतेंद्र सिंह | बहुजन सम्यक दल |
| रईस मियां | वंचित समाज इंसाफ पार्टी |
| राबिया अख्तर | खुसरो सेना पार्टी |
| लईक अहमद मंसूरी | नैतिक पार्टी |
| समन ताहिर | प्रगतिशील समाज पार्टी |
| नितिन मोहन | निर्दलीय |
| ऊषा अग्रवाल | निर्दलीय |
| जावेद खान | निर्दलीय |
| राकेश अग्रवाल एडवोकेट | निर्दलीय |
| सैयद राशिद अली चमन | निर्दलीय |





