Bareilly News

नगर भ्रमण को निकले कर्म फल दाता भगवान श्री चित्रगुप्त, जगह जगह हुआ स्वागत

Bareillylive : भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा कल पूरे आन बान और शान के साथ शहर में निकली। श्री त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से यात्रा आरंभ हुई, कायस्थ चेतना मंच की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जीएसटी चीफ कमिश्नर डा. एके श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर किया। उसके बाद अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना, डॉ अमित सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, रचना सक्सेना, आशीष सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती उतार कर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार व मेयर डा. उमेश गौतम, कायक्रम अध्यक्ष व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि भी मौजूद रहे।

टीबरी नाथ मंदिर प्रांगण में अतिथियों के आगमन पर सबसे पहले कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना व संरक्षक डा. पवन सक्सेना ने सभी को पटका पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। महिला इकाई अध्यक्ष रचना सक्सेना ने सभी महिलाओं का स्वागत माला पहनाकर किय यहां पर कई तरह के रथों को लगाया गया था। रथों में सबसे आगे भगवान श्री गणेश का रथ लगाया गया था, जिस पर अखिलेश सक्सेना व अविनाश सक्सेना ने पूजन किया। इसके बाद पुष्पक विमान का रथ लगाया गया था। इसके बाद भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरुप का भव्य रथ सजाया गया। बैंड बाजे और धूमधाम के साथ यात्रा शुरु हुई। यात्रा टीबरी नाथ परिसर से धर्मकांटा चौराहे पर पहुंची, जहां आरजेवाईएस के अमित भारद्वाज, सौरभ शर्मा, स्वाति सक्सेना, अनुराधा सक्सेना और उनकी टीम ने स्वागत किया।

इसके साथ ही उपजा प्रेस क्लब की ओर से अनूप मिश्रा, मुकेश तिवारी, विकास सक्सेना, वीरेंद्र कुमार अटल, सचिन श्याम भारतीय, कौशिक टंडन आदि ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद वन मंत्री डा. अरुण कुमार के कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, विशाल सक्सेना, उदित सक्सेना, नितिन सक्सेना, संजय राय आदि ने स्वागत किया।पार्षद कपिल कांत, संजय राय, सतीश कातिब ने भी स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद व उपसभापति शालिनी जौहरी ने बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के आशू अग्रवाल, दिव्य चतुर्वेदी, प्रशांत सिंह व अन्य साथियों ने स्वागत किया।

उसके पास ही अमन कमेटी के कदीर अहमद, नदीम इकबाल ने मंत्री अरुण कुमार और डॉ पवन सक्सेना, उमेश गौतम, छत्र पाल गंगवार का शाल और माला पहनाकर स्वागत किया अमन कमेटी के अन्य सदस्यों शाहरुख खान, अफ़सर खान, मोएन खान, नदीम खान, बिलाल, अनस, इल्हामुद्दींन, मो क़ासिम, पकीज़ा खान, खुशनुमा खान ने पुष्प वर्षा की। इनके अलावा भावादस के मनोज भारती, राम निवास शर्मा, दिनेश बाजपेयी, शुभम, मनोज अरोरा, विशाल बिंदु आदि ने यात्रा का स्वागत किया। अजिलेश सक्सेना, अश्विनी कमथान, राकेश सक्सेना, आशू आरव दीपक आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों ने भी यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा चित्रगुप्त चौक पर होते हुए गुद्दड़ बाग बानखाना क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर समाप्त हुई। जहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनूप कुमार श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के धार्मिक महत्व को समझाया व समाज को संगठित होने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहेंगे तभी हमारी ताकत बनेगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष व कार्यक्रम के अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि सभी के संगठित रहने से ताकत बनती है। उन्होंने शोभायात्रा के सफल होने पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि हमारे समाज को एक कड़ी में पिरोना है। पिछले दो हजार साल का इतिहास बताता है कि हमारे समाज की शासन प्रशासन पर पूरी पकड़ रही। आजादी के बाद 50 विधायक थे। आज तीन हैं। हम कहां से कहां आ गए। उन्होंने कहा कि अक्सर सिविल सर्विस का रिजल्ट देखते हैं, इस साल 18 सलेक्ट हुए हैं। उन्होंने चेतना जगाने व आगे बढ़ने का मंत्र दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने किया। अंत मे आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

इस अवसर पर अनिल कुमार एडवोकेट, संजय सक्सेना संजू, सुधांशु सक्सेना, विकास सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अलका सक्सेना, रचना सक्सेना, ललिता सक्सेना, डा. पूजा सक्सेना, राजीव सक्सेना, मुकेश सक्सेना, वीके सक्सेना, पंकज जौहरी, प्रवेश वर्मा, प्रदीप मधवार, विजय सक्सेना, पीलीभीत से आई टीम, अविनाश सक्सेना, सुशील सक्सेना, आदि मौजूद रहे। सीबी गंज के राजन श्रीवास्तव, सुशील सक्सेना, मेघा मेंशन की टीम, अमित सक्सेना, पुत्तन सक्सेना करगैना से पूरी टीम मौजूद रहे। अन्य लोगों में संजीव कुमार सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, अलंकृत सक्सेना, संतोष सक्सेना, अंशु सक्सेना, अंकुर किशोर, नितिन सक्सेना, राजीव शर्मा, रजत कश्यप, विनोद कुमार, अंकुर शर्मा, राकेश यादव, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, अनिल कुमार, अमित सक्सेना, शुभांक सक्सेना, विकास सक्सेना, राकेश सक्सेना, केतन सक्सेना आदि शामिल रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

खेल भावना की शपथ के साथ एकेटीयू की जोनल फेस्ट एसआरएमएस सीईटी में आरंभ

Bareillylive : श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ…

2 days ago

अब दर्द भी टेकेगा घुटने, पुलिस अस्पताल में फीजियोथेरेपी क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

Bareillylive : जनहित एवं स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा…

2 days ago

भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा रविवार को, जानिये क्या रहेगा रूट

Bareillylive : अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल व भव्य शोभायात्रा…

3 days ago

ITBA Meeting: विवाद से विश्वास योजना का लाभ उठायें आयकर दाता- रमन बजाज

बरेली@BareillyLive. आयकर सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा लायी गयी योजना 'विवाद से…

6 days ago

karwachauth2024: करवा चौथ व्रत विधि

karwachauth2024: करवाचौथ जैसा पवित्र पर्व सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म में ही मिलता है जहां…

1 week ago

#karwachauth2024: करवा चौथ व्रत की कथा

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए हर साल सुहागन महिलाएं करवा…

1 week ago