U.P. News

शाहजहांपुर में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग का आरोप

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के नौगवां निरोत्तम गांव में प्रेमी युगल की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर एक धार्मिक स्थल के पास जबकि युवती का शव उसके घर के एक कमरे में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी एस आनंद, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी गांव पहुंचे गए। युवक के पिता ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है।

नौगवां निरोत्तम निवासी आशीष कुमार शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे परिवारवालों को बिना कुछ बताये घर से निकला था। करीब दो घंटे बाद उसका खून से लथपथ शव गांव के बाहर एक धार्मिक स्थल के पास पड़ा मिला। उनके सीने में गोली लगी थी। कुछ देर बाद आशीष के पड़ोसी कृष्णपाल सिंह की बेटी बंटी की भी गोली लगने से मौत की चर्चा होने लगी।

पुलिस जब कृष्णपाल सिंह के घर पहुंची तो दूसरी मंजिल के कमरे में बंटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके भी सीने में गोली लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ परमानंद पांडेय तथा कटरा, जैतीपुर और तिलहर थानों की पुलिस नौगवां निरोत्तम पहुंच गई है।

आशीष और बंटी के  घर आसपास ही हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आशीष की शादी हो चुकी थी और उसके बच्चे भी हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह आशीष चोरी-छिपे से बंटी से मिलने उसके घर गया था। बंटी के परिवार वालों को यह बात पता लग गई, जिसके बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मौजूद आशीष और बंटी को सीने पर गोली मार दी गई। आशीष का शव घसीट कर घर से 100 मीटर दूर एक धर्मस्थाल के पास डाल दिया गया।

आशीष कुमार के पिता सुखपाल ने आरोप लगाया कि बंटी के पिता कृष्णपाल सिंह ने दोनों की गोली मारकर हत्या की है। सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago