The Voice of Bareilly since 2010

शारदीय नवरात्र पर 108 मंदिरों में एक साथ होगी मां दुर्गा की महाआरती

बरेली। करुणा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक में शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा की महाआरती के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ.अतुल श्रीवास्तव के अस्पताल में आयोजित इस बैठक में नाथ नगरी के कई संगठनो के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में तय किया गया कि प्रथम नवरात्र 17 अक्टूबर और अखिरी नवरात्र 25 अक्टूबर को सायंकाल 7 बजे एक साथ 108 मंदिरों में ज़ूम एप के माध्यम से महाआरती का आयोजन किया। इसके लिए भक्तों को दीपक दिए जाएंगे और उनको प्रज्वलित करने का लाइव प्रसारण किया जाएगा ।

इस अवसर पर डॉ.  हिमांशु अग्रवाल, डॉ.  विमल भारद्वाज, डॉ. रुचिन अग्रवाल, संजीव त्रिवेदी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव,  अमित कंचन, आशु अग्रवाल, दीपक पाठक, दिव्य चतुर्वेदी, अनुजकांत सक्सेना, राजीव साहनी, विशाल चित्रांश, नीरू भारद्वाज, संजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!