The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: 151 दीपों के साथ महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

#BareillyNews, #devotees, #Dhopeshwar Nath Temple, MahaAarti, Rashtriya Hanuman Dal, धोपेश्वर नाथ मंदिर, बरेली न्यूज, महाआरती, राष्ट्रीय हनुमान दल, श्रद्धालु,

BareillyLive. राष्ट्रीय हनुमान दल बरेली ने आज 151 दीपों के साथ महाआरती का आयोजन धोपेश्वर नाथ मंदिर में किया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और महादेव की पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने बताया कि भगवान महादेव की महाआरती करने से मन को शांति और पापों से मुक्ति मिलती है। सभी लोगों को अधिक से अधिक भगवान महादेव की श्रवण मास में पूजा पाठ करके पुण्य का भागी बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bareilly : सावन के दूसरे सोमवार को भी शिव भक्तों की सेवा में रहे सिविल डिफेन्स वार्डन

महानगर अध्यक्ष दीपक पाठक ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग इस महाआरती का आयोजन करते आ रहे हैं और भगवान महादेव की महाआरती का आयोजन सभी सुखों को और कष्टों से मुक्ति दिलाने का एक अमोघ साधन है। इस मौके पर संजीव कश्यप कोषाध्यक्ष, विवेक जायसवाल, शशि कपूर जिला उपाध्यक्ष, दीपक सिंह, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!