Bareilly News

महाराष्ट्र:Nagpurके बाद अकोला में Lockdown, पुणे में भी night curfew,जानें क्या-क्या रहेगा बंद

Pune: राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।पुणे में 31 मार्च तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही अकोला जिला प्रशासन ने सोमवार तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।
पुणे में क्या-क्या रहेगा बंद
नाइट कर्फ्यू के दौरान पुणे में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और बार को रात 10 बजे बंद करने का आदेश दिया गया है, हालांकि रात 10 से 11 बजे तक होम डिलिवरी सर्विस चालू रहेगी। इसके साथ ही होटल-रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलाने की निर्देश दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान मॉल, बाजार, सिनेमाहॉल को भी रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा शादी समारोह और तेरहवी में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की मंजूरी दी गई है।

अकोला में वीकेंड लॉकडाउन
महाराष्ट्र के अकोला में शुक्रवार यानी आज रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ सारी दुकानें बंद रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अकोला जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किया गया है। अकोला में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 4849 है। पिछले दस दिनो में जिले में करीब 4 हजार नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल अकोला शहर में सभी तरह की दुकानें सुबह 9 से शाम तक 5 बजे तक खोलने का आदेश है। यानी की सप्ताह के 5 दिन दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे खुलेंगी और हर शनिवार व रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago