Categories: Bareilly NewsNews

महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मना महर्षि महेश योगी का जन्मदिन

बरेली, 12 जनवरी। महर्षि विद्या मंदिर द्वारा महर्षि महेश योगी का जन्मदिन बडे़ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को फाहम लाॅन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. आई.एस.तोमर और विशिष्ट अतिथि डीएफओ धर्म सिंह एवं महर्षि विद्या मंदिर श्रंखला की क्षेत्रीय संयोजक रीता पाण्डेय थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना की गयी। इसके बाद शुरू हुआ बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

ये सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक थीम पर थे। इसमें गणपति बप्पा, हनुमान चालीसा और गोविन्द बोलो… जैसे भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किये गये। इसके बाद फूलों का तारों का…., देखो नया मसीहा…, और लकड़ी की काठी… जैसे गीतों पर बच्चों ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।

इससे पूर्व विद्यालय संगठन के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी का संदेश पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर डा. आई.एस.तोमर ने बच्चों के चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी में स्मार्ट एजुकेशन की जरूरत जतायी। इसके लिए विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि डीएफओ श्री सिंह ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को पौधों और शिक्षकों को माली की संज्ञा देते हुए विद्यालय को नर्सरी बताया। कहा-अच्छी नर्सरी में अच्छे मालियों की देखभाल में ही पौधों का विकास अच्छी तरह हो सकता है। तभी वे बडे़ होकर फलदार एवं छायादार पेड़ बन सकते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने कालेज की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आगन्तुकों का का आभार भी जताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

9 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

10 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

15 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago