The Voice of Bareilly since 2010

कृष्ण लीला : कान्हा ने चुराया माखन, कालिया का मर्दन कर खेली फूलों की होली

आंवला में श्रीकृष्ण लीला आंवला में श्रीकृष्ण लीलाआँवला। श्रीराधा शक्ति महायज्ञ सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे साप्ताहिक यज्ञ व रासलीला में भक्ति का ऐसा रस बरस रहा है कि देखने वाले स्वयं को धन्य समझ रहे हैं। यहां प्रातः यज्ञ होता है तो संध्या को श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया जाता है।

बीते दो दिनों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को मनोहारी मंचन किया गया। वृंदावन से आये राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीराम शर्मा की टीम ने भव्य, मनमोहक माखनलीला का मंचन किया। लीला को देखते ही दर्शक आंनद से झूम उठे। रविवार को हुई लीला में माखनचोर ने बाल सखाओं के साथ खेल-खेल में कालिया नाग का दमन कर लोगों को उसके भय से मुक्ति दिलायी।

कालिया नाग को नथकर खेली फूलों की होली

श्रीकृष्ण अपने मित्र श्रीदामा के फेंकने पर गेंद यमुना में जा गिरी। उसे लेने कन्हैया यमुना जी मे कूद पड़े। इससे वहां नगरी में हा हा हाकार मच गया और समस्त नगरवासी यमुना नदी के किनारे एकत्रित हो गए। कुछ समय बाद भगवान् श्रीकृष्ण कालिया नाग को नथकर यमुना नदी में जल के ऊपर आये इसके उपरांत समूचे बृज मे आनन्द छा गया।

आज बसंत पंचमी के अवसर पर यहां फूलों की होली का मंचन किया गया। भक्तों ने अपने आराध्य के स्वरूपों के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान भक्तगण श्रीकृष्ण के भजनों पर जमकर थिरके।

इस अवसर पर आयोजक मण्डल के आलोक कुमार अग्रवाल, कौशलभव गुप्ता, हरीकिशन अग्रवाल, नरेश रस्तोगी, इन्द्रपाल सिंह, मोनू अग्रवाल, आशू महाराज, अशोक खण्डेलवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।आंवला में श्रीकृष्ण लीला

error: Content is protected !!