The Voice of Bareilly since 2010

बड़ा ट्रेन हादसा टला- भुज से बरेली आ रही Train में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रेमिका, नैनीताल, गुरुग्राम, मिला बरेली के युवक का कंकाल, #BareillyCrime, #Crime

Train Catches Fire in Kutch: गुजरात के भुज से बरेली आ रही एक यात्री ट्रेन के जनरल डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना उस समय हुई जब ट्रेन भचाऊ स्टेशन पर खड़ी थी।

आग लगते ही कोच में धुआं फैल गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराहट में खिड़कियों से बाहर कूदने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा।

राहत की खबर:

  • इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
  • सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं।

हालांकि, प्रभावित डिब्बे को काफी नुकसान पहुंचा है। रेलवे प्रशासन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही, बाकी यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने की घोषणा की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

error: Content is protected !!