The Voice of Bareilly since 2010

मानव सेवा क्लब ने मनाया मानवता दिवस, किया गर्म वस्त्र और चाय का वितरण

BareillyLive : मानव सेवा क्लब ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साल के अंतिम दिन को मानवता दिवस के रूप में मनाया। मानवता दिवस के अंतर्गत सीमा की पुण्यतिथि और स्व.ओम प्रकाश गुप्ता के 91 वें जन्मदिन पर शिवाजी (शील) चौराहे राजेन्द्र नगर में मजदूर के अड्डे पर जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठण्ड में गर्म वस्त्र एवं चाय नाश्ते का वितरण किया। इसके अतिरिक्त हार्टमैन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में नाश्ते और चाय का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को कम्बल, कोट, स्वेटर और ऊनी, सूती वस्त्रों का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि लोग साल के अंतिम दिन को होटलों में जश्न के रूप में मनाते हैं लेकिन मानव सेवा क्लब हर वर्ष साल के अंतिम दिन को गरीबों की सेवा करके मानवता दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में अभय सिंह भटनागर, मुकेश सक्सेना, सत्येंद्र कुमार सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इं. डी. डी. शर्मा, डा. अनिमेष मोहन, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, मीना भटनागर, वेदप्रकाश सक्सेना, अंकित अग्रवाल, कुलदीप सक्सेना सहित अनेक लोगों का योगदान रहा।

error: Content is protected !!