Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित, सभी ने दीं शानदार प्रस्तुति

BareillyLive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महिला सम्मान एवं गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन रोटरी भवन में किया गया। जिसमें अपने-अपने क्षेत्र में कौशल दिखा रही 40 से भी ज्यादा कर्मशील महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ वरिष्ठ साहित्य कार राममूर्ति गौतम गगन, डाॅ. अतुल वर्मा, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सरस्वती वंदना डाॅ. निधि मिश्रा ने बड़े ही मोहक ढंग से की। वंदेमातरम् रीता सक्सेना, मीरा मोहन, अरूणा सिन्हा और मधु वर्मा ने किया। आव्हान गीत की प्रस्तुति श्रीमती शकुन सक्सेना ने की। स्वागत और संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। क्लब में शामिल हुए नये सदस्य राहुल शर्मा, सरला चौधरी, शोभा कुदेशिया, किरन, आशा शुक्ला को क्लब की पिन लगाकर विधिवत सदस्यता दिलाई गई। गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसमें शोभा सक्सेना, दीप्ति शर्मा, कविता सक्सेना, चित्रा जौहरी, सत्या शर्मा, प्रीति सक्सेना सहित कई महिलाओं ने अपनी जोरदार प्रस्तुति देकर वातावरण खुशनुमा कर दिया। सभी 40 कर्मशील महिलाओं को पुरूषों ने स्मृति चिन्ह पटका देकर सम्मानित किया। उनमें सुनीता अग्रवाल, साधना गुप्ता, ईरा सक्सेना, शोभा शर्मा, आशा शुक्ला, शिल्पी अग्रवाल, रितु सक्सेना, सुरभि रस्तोगी, रूपाली अग्रवाल, मीना भटनागर, गिरीश परमार, शशि बाला सक्सेना सहित 40 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश कुमार सक्सेना, गंगाराम पाल, राजकुमार सक्सेना, अनिल सक्सेना आदि रहे। अन्त में सभी का आभार इंद्रदेव त्रिवेदी ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago