Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने तीन गरीब कन्याओं की शादी में दिया जरूरत का सामान

BareillyLive : मानव सेवा क्लब के द्वारा विवाह सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत तीन अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी में वह सभी जरूरत का सामान दिया गया जिससे उनकी जीवन नैय्या पार करने में सहयोग मिलेगा। टीन का बड़ा बक्सा, रजाई गद्दे तकिया का सैट, फाईबर की मेज कुर्सी का सैट, साड़ियां, डिनर सैट और नकद धनराशि प्रत्येक कन्या को दी गई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि जिन कन्याओं को शादी में सामान दिया गया है उनमें संजय नगर निवासी दुकान पर नौकरी करने वाले रामसिंह कश्यप की बेटी राधिका कश्यप, सुभाषनगर निवासी मजदूरी का काम करने वाले विनोद की पुत्री आंचल तथा तीसरी नेकपुर निवासी झाडू पोंछा करने वाली लता की पुत्री सोनम हैं। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अविनाश सक्सेना, डी.डी. शर्मा, सत्या शर्मा, डा. सुरेश रस्तोगी, सत्येन्द्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, अरूणा सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, इं. ए.एल. गुप्ता, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, कल्पना सक्सेना, मधुरिमा, मुकेश कुमार, रोहित राकेश, मधु वर्मा, डा.अतुल वर्मा का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के 64वें जन्मदिन के अवसर पर किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago