Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने विश्व महिला दिवस पर कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को क्लब के कहरवान स्थित सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नोएडा से पधारी कर्मशील महिला बीना शर्मा, शिवरक्षा पांडेय, अरुणा सिन्हा तथा सत्यवती सिंह सत्या को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ कवि अनिरुद्ध कुमार शर्मा और एस. के.कपूर का भी सम्मान हुआ। बड़े ही सुन्दर ढंग से कवियों ने अपनी पंक्तियों की अभिव्यक्ति से काव्य धारा बहाई। सम्मानित जनों को शाल, हार और स्मृति चिन्ह देकर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कार्यक्रम के अध्यक्ष राममूर्ति गौतम ‘गगन’, प्रकाश चन्द्र, अरुणा सिन्हा और इंद्र देव त्रिवेदी ने सम्मानित किया। कवि रणधीर प्रसाद गौड़, रीतेश साहनी, राजकुमार अग्रवाल, मनोज दीक्षित टिंकू, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, इन्द्र देव त्रिवेदी, अनिरुद्ध कुमार, बीना शर्मा, दीपक मुखर्जी, रमेश रंजन ने अपनी जोरदार अभिव्यक्ति से वातावरण आनंदमय कर दिया। गोष्ठी और सम्मान समारोह का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago