Bareilly News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मानव सेवा क्लब ने सैनिक परिवारों का किया सम्मान

BareillyLive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में युद्ध पर गए सिपाहियों के सम्मान और देशभक्ति के गीतों के एक कार्यक्रम का आयोजन रोटरी भवन में किया गया। जिसमें युद्ध पर गए फौजियों और उनके परिजनों को मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव सत्येंद्र कुमार ने सम्मानित किया। नायक भवन चंद्र तिवारी जो युद्ध में शहीद हो गए थे उनकी पत्नी उमा तिवारी, कर्नल एम.सी.चंद्रा, सूबेदार बलवंत सिंह अहलावत, जी. एस. मेहरा, जसवंत सिंह भाकुनी, कविता अरोरा, आशा शुक्ला को हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।देशभक्ति के गीत संगीत का भी कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रो.वसीम बरेलवी ने गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। इनके अतिरिक्त गीतिका, शुभी, सुधीर मोहन, शोभा, निधि मिश्रा, मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अनूप जायसवाल, मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, विजय चौहान, शकुन सक्सेना, राजेश सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता, के.बी.अग्रवाल, डा. अतुल वर्मा, प्रणव गौतम सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक से एक सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके उदघाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मधु वर्मा ने सरस्वती वंदना की। वंदेमातरम अंजलि सक्सेना, शोभा और शकुन सक्सेना ने किया। इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, अनिल सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, प्रदीप माधवार, डी. डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 20 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago