Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने कारगिल विजय दिवस पर युद्ध के योद्धा को किया सम्मानित

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को कारगिल युद्ध विजय दिवस की 25 वीं सालगिरह कैंट स्थित कारगिल चौक पर मनाई गई। युद्ध में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहरा कर लौटे बहादुर जवान कैप्टन अरविंद कुमार को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इतिहासकार रणजीत पाँचाले, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्र देव त्रिवेदी, महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना और कार्यक्रम संयोजक जसवंत सिंह भाकुनी ने प्रदान किया। कार्यक्रम के अतिथि पांचाले ने कहा कि हमने देश के बहादुर जवानों की निर्भीकता के कारण कारगिल फतेह किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में जिन जवानों ने अपनी जान गवां दी उनको देश नमन करता है। संयोजक कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी ने कहा कि 25 वर्ष पहले कारगिल युद्ध जीतकर दुनिया में हमारा सिर गर्व से ऊंचा हुआ। सम्मानित होने वाले जवान कैप्टन अरविंद ने भी कारगिल से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कारगिल युद्ध जीतने के लिए हमें कई बड़ी-बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम का प्रारंभ ऐ मेरे वतन के लोगों गीत से अरुणा सिन्हा ने किया। प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, ए.एस.अग्रवाल, विजय कपूर, डी. डी. शर्मा, मुकेश सक्सेना, विक्रम सिंह, कैप्टन राम लाल, कैप्टन प्रमोद उपाध्याय, जितेंद्र सक्सेना, कमल भाटिया, संध्या भाटिया, हेमंत कुमार शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार कोहली, निर्भय सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

38 mins ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 hour ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 hour ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

3 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

3 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

3 hours ago