मानव सेवा क्लब ने किया डा. सुमन दुबे का सम्मान, डा. अरुण का अभिनन्दन

बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रोटरी भवन में 15वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान समारोह आयोजित किय गया। इसमें लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुमन दुबे को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाॅल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शहर विधायक डा. अरुण कुमार का भी अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार किशन सरोज एवं विशिष्ट अतिथि आलोक यादव, डा. महाश्वेता चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एन.एल. शर्मा ने की। क्लब सचिव सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने क्लब की गतिविधियों और सीमा स्मृति सम्मान के बारे में बताया। बताया कि क्लब अति जरूरतमंद कन्याओं के विवाह के लिए भी मदद करता है।

अपने सम्बोधन में डा. सुमन दुबे ने स्व. सीमा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की और सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने अपने गीत…मैं सुमन…, और लोगों की नजर में गीत गजल की रानी हूं, जो जीवन को अमृत कर दे वह गंगा का पानी हूं…गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से जीवन की सार्थकता और सत्यता का संदेश दिया।

इस अवसर पर निरुपमा अग्रवाल, रोहित राकेश, कमल सक्सेना, शकुन्तला सक्सेना, सुधीर कुमार चंदन, सत्येन्द्र सक्सेना, शीला श्रीवास्तव, कल्पना सक्सेना, मधु वर्मा, अभय भटनागर, वेद प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन इंद्र देव त्रिवेदी ने किया।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago